नगर कांग्रेस कमेटी चौमूं के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर गोठवाल की पुण्यतिथि मनाई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार सृजन) बस स्टैंड स्थित संजय पार्क में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौमूं, पूर्व -पश्चिम तथा ओबीसी विभाग के साथ नगर कांग्रेस कमेटी चौमूं के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय मुरलीधर गोठवाल की तेरहवीं पुण्यतिथि पुष्प अर्पित कर तथा 2 मिनट का मौन रख कर तथा 10 किलो फल वितरित कर मनाई |

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गोठवाल को याद करते हुए कहा की मुरलीधर जी गोठवाल ने नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहते और संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए अनेक उपलब्धियां हासिल की | वे स्वतंत्रता सेनानी रहे, उन्होंने मोरीजा रोड स्थित अपनी निजी संपत्ति को कांग्रेस पार्टी के लिए नि:शुल्क कार्यालय बनाने के लिए उपलब्ध कराया, जो आज भी कांग्रेस कार्यालय के काम में आ रही है | उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता |

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौमूं पूर्व के अध्यक्ष लालाराम बलेसरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पश्चिम के अध्यक्ष हरिनारायण यादव ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिषेक सैनी, नगर कांग्रेस कमेटी चौमूं के अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, युवक कांग्रेस कमेटी चौमूं के विधानसभा अध्यक्ष अनुज आत्रेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रमेश गुलिया, पूर्व प्रधान लालचंद शेरावत, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छीतरमल जलतुरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी सचिव व पार्षद महेंद्र लांबा ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अर्जुन लाल सैनी तथा शैलेंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव तथा नगर पालिका चौमूं के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, डॉक्टर देशराज गढ़वाल, नगर पालिका के पार्षद कन्हैयालाल थावरिया, मुरलीधर गोठवाल के पोत्र व पार्षद उत्तम गोठवाल, पार्षद मुकेश सैनी, आमिर खान ,महेश मीणा व संजय योगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रम्मू शर्मा, ओबीसी विभाग के नगर अध्यक्ष राजा बाबू सेन ,अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमजद पठान ,उपाध्यक्ष आदिल खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकिशोर मेला, ओबीसी महासचिव सुशील कुमावत, नगर युवक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर जमालपुरिया, व्यापार मंडल चोमू से हरीश नैनवानी तथा अशोक रेवड़का, बृजेश सोरेला सहित अनेक कार्यकर्ता व आमजन ने स्वर्गीय गोठवाल को श्रद्धांजलि दी |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments