इस आदमी ने पत्नी को गिफ्ट में दिया 'ताजमहल'

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मध्यप्रदेश (संस्कार सृजन) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के स्कूल संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने अपना घर बिल्कुल ताजमहल की तरह बनवाया है। 3 साल में बनकर तैयार हुए 4 बेडरूम वाले इस घर को चौकसे ने अपने पत्नी मंजूषा को तोहफे में दिया है। इसमें एक बड़ा हॉल, 2 बेडरूम नीचे और 2 बेडरूम ऊपर हैं। इसके अलावा किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम भी है। घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ मध्यप्रदेश का अवॉर्ड मिल चुका है।

आगरा में बने असली ताजमहल को मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। मुमताज की मौत 14वें प्रसव के दौरान बुरहानपुर के ही एक महल में हुई थी। 6 महीने तक मुमताज का पार्थिव शरीर बुरहानपुर के आहुखाना में सुरक्षित रखा गया था। शाहजहां पहले बुरहानपुर से गुजरने वाली ताप्ती नदी के किनारे ताजमहल बनवाना चाहते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें बुरहानपुर की जगह आगरा में बनवाना पड़ा।

चौकसे बताते हैं कि उनके मन में इस बात की कसक थी कि बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बन सका, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को शाहजहां की तरह ताजमहल गिफ्ट करने के बारे में ठान लिया। इस घर को बनाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन आनंद के अटूट विश्वास के कारण ताजमहल जैसा मकान बनाने में कामयाबी मिल गई।

आगरा जाकर पहले ताजमहल देखा, फिर इंजीनियरों से कहा- वैसा ही घर बनाएं
ताजमहल जैसा घर बनाने वाले कंसल्टिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने बताया- आनंद चौकसे ने उन्हें ताजमहल जैसा मकान बनाने को कहा था। यह मुश्किल काम था। आनंद और उनकी पत्नी ताजमहल देखने आगरा गए थे। लौटने के बाद इंजीनियरों से ताजमहल जैसा ही घर बनाने को कहा। इसके बाद इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने भी आगरा जाकर ताजमहल देखा।

आनंद चौकसे ने औरंगाबाद के दौलताबाद में ताजमहल की तरह बने मकबरे को भी देखा था। पहले आनंद ने इंजीनियरों को 80 फीट ऊंचा यूनीक घर बनाने के लिए कहा था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण उन्होंने ताजमहल जैसा घर बनाने का असाइनमेंट दिया। इंजीनियरों ने कहा कि इस्लामिक माइथोलॉजी के अनुसार ताजमहल मकबरा है। इन सब तर्कों को दरकिनार करते हुए आनंद चौकसे ने ताजमहल जैसा ही घर बनाने को कहा।


इंजीनियरों ने इंटरनेट के जरिए ताजमहल की 3 डी इमेज निकाली। फिर इसे बनाना शुरू किया। 3 साल में घर बनकर तैयार हुआ। असली ताजमहल की तुलना में यह घर एक तिहाई क्षेत्रफल में फैला है। इंजीनियर प्रवीण चौकसे के मुताबिक, इस घर का क्षेत्रफल मीनार सहित 90 बाय 90 का है। बेसिक स्ट्रक्चर 60 बाय 60 का है। गुंबद 29 फीट ऊंची रखी गई है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments