इंदिरा गांधी को विश्व में सबसे ताकतवर महिलाओं में गिना जाता है : पूर्व विधायक सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि इंदिरा गांधी फौलादी व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण की वजह विश्व में सबसे ताकतवर महिलाओं की श्रेणी में गिना जाता है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण सर्वप्रथम इंदिरा गांधी ने ही किया था व रजवाड़ों का प्रीवी-पर्स समाप्त करना उनकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत गरीबी हटाओ का नारा दिया और देश से निर्धनता समाप्त करने के बीस सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। भारतीय राजनीति में उनके निर्णयों को मिसाल के तौर पर देखा जाता है। 


इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नानग राम लांबा, कृष्णकांत जोशी, सेवादल लल्लूराम सैनी,  डीसीसी उपाध्यक्ष गिरिराज देवंदा, जिला पार्षद पवन वर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोगराज देवंदा, गोपाल गुलिया, सुनील सैनी, सागर लांबा, बाबूलाल गढ़वाल, छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रकला नागौरी, पार्षद अर्जुन लाल सैनी, राजेंद्र इंदौरा, प्रहलाद गुलिया, एडवोकेट धीरेंद्र सैनी, मुकेश कुमार पांच्या, ओमप्रकाश यादव, सायर सिंह तंवर , रमेश चंद्र सैनी, इमामुद्दीन कुरेशी, अशोक कुमार रच्छौया, सरपंच संघ अध्यक्ष मदन लाल टोडावता, वरिष्ठ कांग्रेसी शरत चंद चौहान, छीतरमल बबेरवाल, मुन्ना पठान, भीम सिंह लांबा, रविंद्र निठारवाल, चंद्रभान चौहान, पुष्पेंद्र कुमावत, कैलाश बुटोलिया, गेंदी लाल सैनी, दिनेश कुमार सैनी, संतोष कुमार सैनी, एमडी भदाला, जगदीश सैनी, मदनलाल इंदौरिया, एडवोकेट रोहित यादव, कौशल तवर, अर्जुन गिरना, भोलो राम मीणा, अशोक कुमावत, गौरी शंकर कुमावत, सुरेश फौजी, जगदीश चोपड़ा, अभिषेक मोरदिया, अजय जाटावत, हरफूल गढ़वाल, विकास सैनी, पिंटू सिंगोदिया, राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments