देव दिवाली पर जागेश्वर नाथ मंदिर में सजी 21 सौ दीपकों की झांकी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार सृजन) शहर के ब्रह्मपुरी स्थित जागेश्वर नाथ जी के मंदिर में देव दीपावली के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा 21 सौ दीपकों की विशेष झांकी सजाई गई।

पुजारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि महोत्सव के तहत साउथ इंडियन के मंदिरों की तर्ज पर दीप उत्सव की झांकी सजाई गई। वही घर - घर से आई महिलाएं दीपदान करने के लिए मंदिर परिसर में पहुंची। दीपदान के बाद पंडित अशोक कुमार शर्मा ने महाआरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। मंदिर परिसर में दक्षिण भारतीय मंदिरों की तर्ज पर दीपक झांकी देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे। इस झांकी की विशेषता के लिए मंदिर व मंदिर परिसर के आसपास इलेक्ट्रिक लाइट बंद रखी गई। 


इस दौरान मंदिर पुजारी राकेश शर्मा, उमेश शर्मा, गिरीश सिद्ध, हेमंत भात्रा, राजेंद्र शर्मा लाला, आशुतोष शर्मा, पंकज शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अजय हवेली वाले, महेश शर्मा हवेली वाले, मूलचंद दुसाद, शैलेंद्र विजय, संदीप भात्रा, तेजप्रकाश शर्मा, चिंटू खंडेलवाल, विजय भात्रा, प्रकाश भात्रा, गौरव शर्मा,  माधव  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments