नहीं रहे 'रामायण' के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण' में लंकाधिपति रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। अरविंद की उम्र 83 साल थी। एक्टर की मौत की खबर उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कन्फर्म की है। अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद 'रामायण' में उनके साथ काम कर चुके अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और फैंस समेत कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट शेयर कर दुख जताया है।

PM नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। उन्हें 'रामायण' टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए भारत की आने वाली पीढ़ियों द्वारा भी याद किया जाएगा। अभिनेता के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिका चिखलिया ने सीता का रोल प्ले किया था। अरुण गोविल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।"


सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी की दो फोटो का एक कोलाज शेयर कर लिखा, "बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने पिता समान व्यक्ति, अपने मार्गदर्शक, शुभचिंतक और एक जेंटलमैन को खो दिया है।"


दीपिका चिखलिया ने अरविंद त्रिवेदी की रावण के किरदार वाल फोटो शेयर कर लिखा, "उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। एक बहुत अच्छे इंसान अरविंद त्रिवेदी (रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे।" बता दें कि अरविंद त्रिवेदी के कौस्तुभ ने उनके निधन के खबर को कन्फर्म करते हुए कहा था, "आज (5 अक्टूबर) 10 बजे उनका निधन हो गया है। पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी, हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। लेकिन, उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments