कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी के विरोध में चौमूँ भाजपा ने किया हल्ला बोल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ गढ़ गणेश मंदिर से विधायक रामलाल शर्मा ने बोला कांग्रेस सरकार पर हल्ला |

विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन |

रैली में नगर और देहात से बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता |

चौमूं (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चौमूँ में भाजपा द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। हल्ला बोल कार्यक्रम में भाजपा नगर और देहात से बड़ी संख्या में पधारे कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में चौमूँ गढ़ गणेश मंदिर से रैली के रूप में पैदल मार्च करते हुए तहसील के सामने पहुंचकर उपखंड अधिकारी राहुल जैन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इससे पूर्व चौमूँ नगर व देहात के कार्यकर्ता गढ़ परिसर में इकट्ठा हुए। जहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील के सामने पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए।


 
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को पौने 3 सालो में एक भी वादा पूरा नहीं किया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अवरुद्ध है। राजस्थान क्राइम में पूरे देश में नंबर वन आ चुका है, जिस तरीके से मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी हो रही है। जयपुर जिले में दिनदहाड़े हत्या हो रही है, चाहे जमवारामगढ़ हो या आमेर, शाहपुरा हो या विराटनगर ये हत्यायें इस बात को इंगित करती है कि सरकार का इकबाल पूर्णतया समाप्त हो चुका है। कांग्रेस सरकार अपने आप को सत्ता में बचाने का काम कर रही है, सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। पीने के पानी के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार करोड़ो रूपये दे चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी सरकार धरातल पर काम नहीं कर रही है। आज हमने उपखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन किया है। अब हम अगले महीने जिला स्तर पर फिर प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम करेंगे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, गोविंदगढ़ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, उप प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किए। वक्ताओं ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में शायद ऐसी कोई भर्ती हो जिसमें धांधली नहीं हुई हो। रीट का पेपर लीक, पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हुआ, कहीं डमी परीक्षार्थी बैठ रहे हैं। इस राज में सभी वर्ग किसी न किसी प्रकार से परेशान है। 



इस मौके पर रैली में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, देहात मंडल गोविंदगढ़ कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, मुकेश चोपड़ा, जिला मंत्री अभिजीत बराला, जयपुर जिला देहात उत्तर उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, पूर्व प्रधान महेश मीणा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश तोडावता, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पवन चोपड़ा, बांसा मंडल से किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार मल जाट, युवा मोर्चा अध्यक्ष नानूराम पिपलोदा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेश योगी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रोहिताश मीणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सिराजुद्दीन लुहार, किसान मोर्चा अध्यक्ष सीताराम रोलानिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष हरीश तोषावान, मोर्चा अध्यक्ष तेजपाल मीणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु महादेव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश रोज, कालाडेरा मंडल से युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक सैनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष लालचंद बुनकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरचंद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लालचंद यादव, सरपंच मांगीलाल पंचौली, बाबूलाल गुर्जर, महेंद्र सैनी, मोहन बराला, गौरीशंकर नेतड़, सुल्तान वर्मा, एकता कंवर, अशोक शर्मा, त्रिलोक लोछिब, रमेश शर्मा, नगर मंडल से युवा मोर्चा अध्यक्ष एनआर गोरा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दिलशाद गोरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश योगी एसटी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश मीणा एससी मोर्चा अध्यक्ष बंशीधर कुलदीप किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाब लांबा, जिला परिषद प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, बाबूलाल वर्मा, हीरा लाल बुनकर, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, नरेंद्र जांगिड़, मुकेश बलेशरा, महेश बुनकर, राधेश्याम बुनकर, लालचंद यादव, रिसपाल कुमावत, जगदीश यादव, महेश बुनकर, पूर्व सरपंच मगन सिंह, बाबूलाल जढ़वाल, विष्णु नागर, शंकर लाल जाट, बलवीर शर्मा, गोपाल डेनवाल, सरदार जाखड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश जांगिड़, सुशील शर्मा, पार्षद बाबूलाल यादव, बाबूलाल सैनी, राहुल,  राहुल शर्मा, मातादीन अग्रवाल, गजेंद्र यादव, संदीप शर्मा, मुकेश सिद्ध, सुनील कुमार, किशोर गंगवाल, सरवन सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments