राजस्थान सरकार ने दिया बेरोजगारों को तोहफ़ा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगारों को एक बार फिर तोहफ़ा दिया है | राजस्थान सरकार जल्द ही 3500 CHO (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की नई भर्ती करने की तैयारी कर रही है। करीब 4 महीने पहले ही सरकार ने इसी पद पर 7810 अधिकारियों की नियुक्ति की थी। इनकी ट्रेनिंग भी इसी महीने से शुरू की जाएगी। ये सभी भर्ती संविदा के आधार पर हुई थीं।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बुधवार देर शाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की थी। इसमें बताया कि इन सभी 7810 CHO की ट्रेनिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा आने वाले समय में प्रदेश की चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 3500 अतिरिक्त CHO की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।


14 नवंबर से लगेंगे कैंप

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर से पूरे राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में पोस्ट काेविड सहित अन्य बीमारियों से पीड़ितों का उपचार किया जाएगा। कैंप में स्क्रीनिंग के साथ ही जांच की भी सुविधा होगी। सभी प्रकार के टीके भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को जरूरी इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए आस-पास के बड़े हॉस्पिटल में भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। कैंप को लेकर तैयारियां शुरू कर देने के निर्देश दिए गए हैं। करीब एक महीने तक यह कैंप चलेगा।


जगह तलाशने के निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश में गांधी जयंती के दिन करीब 2 दर्जन जनता क्लिनिक शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा इस बजट सत्र में 100 नए क्लिनिक खोलने की भी बात कही। इसके लिए जल्द से जल्द जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments