दिव्यांग जन कल्याण समिति टोंक ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

टोंक (संस्कार न्यूज़) आज दिव्यांग जन कल्याण समिति धन्ना तलाई टोंक के सभी पदाधिकारियों ने 75 वा  स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया | जिसमें अतिथि रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र बेरवा अध्यक्ष तकनीकी कर्मचारी संघ कलेक्ट्री टोक, समाज कल्याण विभाग टोक महेंद्र खींची टेक केयर आदि अतिथि थे | जिसमें अकबर खान ने झंडा ध्वजारोहण किया |

सभी दिव्यांगों को संबोधित कर कहा कि सभी दिव्यांगों के लिए मैं हमेशा तैयार हूं | किसी भी दिव्यांग भाई बहन को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मुझे बताएं मैं आप सभी दिव्यांग भाइयों के साथ मिलकर सभी की समस्याओं को हल करने के लिए तैयार हूं | साथ में सभी मुख्य अतिथियों ने अपना संबोधन दिया |

इस दौरान समिति के सचिव शंभू दयाल बेरवा, अध्यक्ष सुरेश कुमार महावर, कोषाध्यक्ष राजकुमार महावर ,उप सचिव अशोक कुमार सैनी उनियारा, संगठन मंत्री राजेंद्र कुशवाह ,उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, गोविंद जैन संरक्षक, सुनीता ,सीमा, हिमांशु ,काली ,शिवराज खारोल, शहीद भाई ,इशरत भाई, राकेश राजोरा आदि कई दिव्यांग उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments