गहलोत सरकार ने फिर की बड़ी घोषणा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए संस्थान बनाने और स्कॅालरशिप की घोषणा की है। गहलोत ने जोधपुर फिनटेक यूनिवर्सिटी का नामकरण राजीव गांधी के नाम से करने की घोषणा की। गहलोत ने राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस की भी घोषणा की। इसके तहत प्रदेश के 200 युवाओं को सालाना ​हॉवर्ड, कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड सहित विश्व के जाने-माने शिक्षण संस्थानों में सरकारी खर्च पर पढ़ने भेजा जाएगा। इस योजना पर सालाना 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं जयपुर में करीब 200 करोड़ की लागत से राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी खोला जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित IT के लेटेस्ट कोर्स होंगे।

गहलोत ने कहा कि चुनिंदा 200 स्टूडेंट्स को देश-विदेश के नामी इंस्टीट्यूट में पढ़ाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। हर स्टूडेंट पर करीब 50 लाख तक का खर्च आएगा। तकनीकी शिक्षा को अधिक रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए जोधपुर में करीब 400 करोड़ की लागत से फिनटेक यूनिवर्सिटी खोली जा रही है। फिनटेक यूनिवर्सिटी का नामकरण राजीव गांधी के नाम पर किया जाएगा।

स्टार्टअप्स के लिए राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड

मुख्यमंत्री ने स्टार्ट-अप के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड देने की घोषणा की। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 करोड़ रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ और तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 14 नवंबर से राजीव गांधी युवा कोर की शुरुआत की जाएगी। सरकार की ओर से युवाओं को इंटर्नशिप के तहत जोड़ा जाएगा। युवा सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। प्रदेश के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए स्टार्टअप्स को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। शहरों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों तक इनका विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments