विप्र बोर्ड व "ब्राह्मण विवाह प्रोत्साहन योजना" की शीघ्र घोषणा करो

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष करुणा गौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक रजिस्टर्ड पत्र भेजकर राजस्थान में शीघ्र विप्र बोर्ड गठन करने की  मांग की है।


पत्र में मांग की गयी है कि पूर्व वसुंधरा सरकार ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में विप्र बोर्ड गठन का वादा किया था। महिला अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब में ये घोषणा हो चुकी है ,इसलिए राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का आपसे आग्रह है कि आप राजस्थान के ब्राह्मण समाज की इस प्रमुख मांग को अति शीघ्र पूरा करे।

अरुणा गौड़ ने पत्र में मांग की  है कि आप एक सच्चे लोक सेवक है इसलिए आपसे अनुरोध है कि  राज्य में "गरीब ब्राह्मण विवाह" के लिए भी एक लोकप्रिय नीति की घोषणा करें। प्रदेश  ब्राह्मण समाज मे बेरोजगारी शिखर पर है। परम्परागत धंधे भी अब ब्राह्मणों के हाथ से निकल रहे है। नए पढ़े लिखे ब्राह्मण युवक- युवती अब स्वरोजगार करना चाहते है। लेकिन बुनियादी आर्थिक सहयोग के अभाव में नही कर पा रहे है। इसका दुष्प्रभाव ब्राह्मण परिवारों पर पड़ रहा है। आज 30-35 साल के अविवाहित युवक -युवती ब्राह्मण परिवारों में एक बड़ी संख्या में है। गिरी हुई आर्थिक स्थिति के कारण इनके विवाह नही हो पा रहे है। ऐसी स्थिति में बुढाते माँ - बाप पोते - पोती के मुंह देखे बिना ही स्वर्ग सिधार जाते है और उनकी आत्मा अतृप्त रहती है। 


आपसे प्रार्थना है कि गरीब ब्राह्मण युवक से विवाह करने पर दम्पति को उपहार स्वरूप सरकार की तरफ से 100000 रु दिया जाए। अंतरजातीय विवाह के लिए सरकारों द्वारा दिये जाने वाले 300000रु की तुलना में ये आधी राशि भी नही है। हम ब्राह्मण महिलाओं को आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि रक्षाबन्धन के पवित्र पर्व पर आप हमारी उक्त दोनों मांगों को अवश्य पूरा करेंगे। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments