हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़ आज सम्पूर्ण भारत देश मे ही नही बल्कि विश्व मे भारतीय मजदूर संघ अपनी स्थापना के 67 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना रहा है। विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में ख्याति प्राप्त भारतीय मजदूर संघ द्वारा राजस्थान में हर इकाई में जहां भी भारतीय मजदूर संघ काम करता है वहा आज पुराने ध्वज उतार कर नए ध्वजारोहण किये गए। पौधरोपण एवं रक्तदान शिविर लगाए गए तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रध्येय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने आज ही के दिन सन 1955 में भोपाल में स्थापना की थी। उन्ही के बताए सदमार्ग पर चलते हुए  संगठन मजदूर क्षेत्र में कल्याण के कार्य निरंतर कर रहा है। आज शाम 5 बजे भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ ध्वज परिवर्तन किया गया। 

जयपुर जिले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजबिहारी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदुरों के हितार्थ प्राचीन काल से वर्ण व्यवस्था में एकता से संगठित होकर कार्य किया जाता रहा है। आज अन्य कम्युनिस्ट विचार धारा वाले संगठनों द्वारा मजदूरों को लड़ाकर उद्योगों में संघर्ष,खून खराबा करवा कर मजदूरों का शोषण किया जाता है जबकि भारतीय मजदूर संघ अपनी रीति नीति के अनुसार राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए उद्योग हित में कार्य करने वाले मजदुरों के कल्याण के लिए  सेवा क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री सुशील गुप्ता द्वारा की गई।


जिला मंत्री प्रमोद चौधरी द्वारा जिले में भारतीय मजदूर संघ  द्वारा किये जा रहे मजदूर हित के कार्यो पर विस्तार से बताया एवम कार्यक्रम के अध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा सभी आगुंतकों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की तथा सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments