आज का राशिफल: मीन राशि वालों का बिजनेस प्लान होगा सफल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

(संस्कार न्यूज़) 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: कंदर्भ नवमी।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कलात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: मैत्री संबंध में व्यवधान आ सकता है। सावधानी बरतें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या स्वजन से पीड़ा मिल सकती है।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूूत होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पद, प्रतिष्ठा या स्थानांतरण के संबंध में सफलता मिलेगी।

कन्या: पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: किसी तरह का जोखिम न उठाएं। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

धनु: आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य या संतान तनाव का कारण होगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments