भाजपा कार्यालय पर सुनी "मन की बात"

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) आज भाजपा कार्यालय रावण गेट चौमूं पर विधायक रामलाल शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात सुनी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में सर्वप्रथम ओलंपिक गेम्स से शुरुआत की, उन्होंने कहा कि टोक्यो में तिरंगे को देखकर हम सभी भारतीयों का मन रोमांचित हुआ | उन्होंने ओलंपिक गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी | आने वाले कारगिल विजय दिवस को युद्ध शौर्य का प्रतीक बताया |

15 अगस्त को आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक राष्ट्रगान गाने के लिए कहा | अमृत महोत्सव के बारे में बताया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण प्रोडक्ट के बारे में बता कर कहा कि हमें अधिक से अधिक ग्रामीण प्रोडक्ट खरीदने चाहिए | उन्होंने नेशन ऑलवेज फर्स्ट से हमें आगे बढ़ना है के बारे में बताया | नई तकनीक से घर बनाने के बारे में बताया | नई तकनीक से बनाए जा रहे घर सस्ते व आपदाओं से बचाने वाले है, इसके बारे में बताया |

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल चौमूं अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी कौशल कुमार योगी, नगर मंडल महामंत्री बलदेव सिंह टाक, नगर उपाध्यक्ष महेश शेरावत, हनुमान बागड़ा, पार्षद बाबूलाल यादव, संदीप शर्मा, मुकेश सिद्ध, पूर्व पार्षद कुंदन सिंह शेखावत, पार्षद प्रतिनिधि राहुल बागड़ा ,किशोर गंगवाल, मदन गोरा ,अशोक पारीक आदि कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments