कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का स्वागत कर समस्याओं से अवगत कराया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

रतलाम (संस्कार न्यूज़) शहर के व्यस्ततम क्षेत्र धान मंडी में किराना सामान की हम्माली करने वाले श्रमिकों ने शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारियाका स्वागत किया |

श्रमिकों ने उनके व्यवसाय में आने वाली परेशानियों  से भी श्री कटारिया को अवगत कराया | वर्तमान में क्षेत्र में ठेला गाड़ी  छोटे लोडिंग वाहन रखने की समस्या है | पार्किंग स्थल पर प्राइवेट कार रख दी जाती है | इधर-उधर वाहन रखने पर  पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही है | जिसके कारण काफी परेशानी होती है | शीघ्र ही एसोसिएशन के नवीन कार्यकारिणी के गठन करने की बात की गई |

कटारिया ने इन सब बातों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर शीघ्र समस्या दूर करवाने का आश्वासन दिया है | साथ ही कटारिया ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस हर तकलीफ में पूरी तरह से आपके साथ में है | कटारिया के साथ ब्लॉक अध्यक्ष  कमरुद्दीन कछवाहा एवं बसंत पंड्या भी उपस्थित थे |

कटारिया का स्वागत साजिद भाई एवं एसोसिएशन के रहुफ खान, मुबारिक कुरैशी, अंकित चोहान,राजेश सोलंकी  ,    जाकिर खान ,नरेन्द्र वर्मा ,कमरुद्दीन कुरैशी ,मुकेश परमार सिकंदर कुरैशी आदि ने किया |

- रिपोर्ट : ओ पी त्रिपाठी 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments