बॉलीवुड के एनर्जीटिक अभिनेता ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन

  जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार न्यूज़) बॉलीवुड के एनर्जीटिक अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सबसे खास बर्थडे विश रही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की। 




दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख रणबीर और दीपिका के फैंस तो खुश होने वाले हैं। इस वीडियो में रणबीर और दीपिका 'त्वाड्डा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता' पर डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो को दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि आज तुम्हारा बर्थडे है, मैं इस बात से संतुष्ट हो जाउंगी कि त्वाड्डा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता कुत्ता है। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे फेवरेट पर्सन'।  

यह भी पढें - अभिनेता राजपाल यादव ने बदला अपना नाम

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही एक साथ जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इसमें खूब मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को दीपिका और रणवीर के फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच फिल्म 'रामलीला' के सेट पर अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद दीपिका और रणबीर ने करीब छह सालों तक डेट किया। छह साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी कर ली थी।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments