गर्भवती महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है कोविड 19 की वैक्सीन

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिशों के बाद गर्भवती महिलाओं के लिए कोविन पोर्टल खोला। गर्भवती महिलाएं अब सरकार के कोविन पोर्टल के माध्यम से वैक्सीन नियुक्ति के लिए अपना पंजीकरण करा सकती हैं। वे निकटतम कोविड -19 टीकाकरण केंद्र में वॉक-इन के लिए भी पात्र हैं।



स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड 19 के खिलाफ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को मंजूरी दी है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक, कोविड-19 वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित बताई गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि गर्भावस्था से कोविड-19 संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ता है। 'ज्यादातर गर्भवती महिलाएं एसिम्टोमैटिक होंगी या उन्हें हल्की बीमारी होगी, लेकिन उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ सकता है और इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। कोविड-19 से बचने के लिए सभी सावधानी बरतें और कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शामिल हो कर अपने आप को टीका लगवाए।

अगर कोई गर्भवती महिला अगर वायरस से संक्रमित हो जाती है, तो मंत्रालय ने कहा था कि अधिकांश (90 फीसद) गर्भवती महिलाएं बिना अस्पताल में भर्ती हुए भी ठीक हो जाती है, कुछ महिलाओं के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट हो सकती है। लक्षण वाली गर्भवती महिलाओं में गंभीर बीमारी और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर बीमारी में अन्य सभी रोगियों की तरह, गर्भवती महिलाओं को भी अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढें - परिवहन मंत्री ने रोडवेज के किराये को लेकर किया बडा ऐलान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीके के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के टीके सुरक्षित है और टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 की बीमारी से बचाता है। किसी भी दवा की तरह, एक टीके के भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं जो आमतौर पर हल्के होते हैं। इसमें हल्का बुखार हो सकता है, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द हो सकता है या 1-3 दिनों तक अस्वस्थ महसूस हो सकता है। कुछ ही गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण के बाद 20 दिनों के भीतर इन में से कुछ लक्षण हो सकते है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments