चौमूं में वैक्सीनेशन सेंटर पर फिर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) देश और प्रदेश के मुखिया लगातार देशवासियों और प्रदेश वासियों से अपील करते आ रहे हैं कि आप सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें | लेकिन आमजन कोरोना महामारी की भीषण दूसरी लहर गुजर जाने के बाद भी लापरवाही बरत रहा है और संक्रमण फैलने को खुली दावत दे रहा है |

जी हां हम बात कर रहे हैं चौमूं के रावला चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की जहां पर कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर रखा गया है | जानकारी के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के लिए आमजन सुबह 6 बजे ही लाइन लगाकर खड़ा हो जाता है और अपनी बारी का इंतजार करने लगता है | धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती जाती है और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लग जाती है |


ऐसा पहली बार नहीं है की वैक्सीनेशन सेंटर पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ी हों, पहले भी कई बार वैक्सीनेशन सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी है | बाद में प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग रखवाने में कामयाब रहा, लेकिन इसकाकोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया | बार-बार ऐसी गलतियां आमजन द्वारा की जा रही है |


कॉविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने से सीधा - सीधा कोरोना संक्रमण को न्योता देना है | प्रशासन को सख्त और आमजन को समझना होगा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन तो जरूरी है ,लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भी जरूरी है | अगर समय रहते सावधान नहीं हुए तो एक बार फिर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि कोरोना गया नहीं है |     


                                                                                                    - रिपोर्ट : डी.के. कुमावत

 

                                                                                         
हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments