जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर को निलंबित किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया अशोक गहलोत का पुतला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात के कार्यकर्ताओं द्वारा आज विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय पर जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर को कांग्रेस सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया गया। 

इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर गहलोत सरकार मुर्दाबाद, तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार कांग्रेस का यही है काम, महापौर का निलंबन वापस लो आदि नारे जोर जोर से लगाए। 


विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का शासन हमेशा से ही अलोकतांत्रिक रहा है। इस देश के अंदर आपातकाल भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है। जिस तरीके से जयपुर ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर को आधी रात को अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए एक जूनियर अफसर को सीनियर अफसर की जांच देकर जो प्रक्रिया अपनाते हुए निलंबित किया गया है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस बात को मानने के लिए कभी तैयार नहीं है और न्यायालय के अंदर भी लड़ाई लड़ेगा। 

इस मौके पर भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, रामस्वरूप नासना, राजेश चोपड़ा, रफीक नागौरी, अर्जुन यादव, मुकेश चोपड़ा, बाबूलाल यादव, राहुल शर्मा, गजेंद्र यादव, मातादीन अग्रवाल, चेतन सैनी, सुरेश गरेड, मदन गोरा, सुवालाल सैनी, आलोक जांगिड़, महेश यादव, राजेश कुमावत, माहिर गोरी, कल्याण गुर्जर, मुरारीलाल खांडल, घासीराम कोटोत्या, नवरत्न शर्मा, रिषपाल कुमावत, मुकेश राव, अनिल निठारवाल, लक्ष्मण लखेरा, अखिल शर्मा, अमन सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157


Post a Comment

0 Comments