मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम ने फिर बचाई जान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार न्यूज़) मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम दौसा ने आज एक बार फिर रक्तदान कर महिला कि जान बचाई |

रक्तदाता रामकेश मीना ने बताया कि पालड़ी खुर्द जमवारामगढ़ की महिला मंजू देवी पति- विक्रम मीना को आज सुबह रामकरण जोशी जिला चिकित्सालय,दौसा में भर्ती कराया गया। जिनके शरीर में ब्लड की कमी होने के कारण डाक्टरों ने तुरन्त ब्लड़ चढ़ाने के लिए बोला।  जिनके पति एक दिन पहले ही रक्तदान कर चुके  थे तथा आज उनके साथ कोई रक्तदान करने वाला नहीं होने पर रक्तदाता रामकेश मीना दौसा से हुआ तो उन्होंने अपनी टीम के सदस्य राहुल बैरवा, निवासी- खौहरा कला, दौसा को सूचना दी। 


राहुल ने तुरंत ही जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचकर पिडित महिला के लिए रक्तदान किया |


गौरतलब है कि मां सरस्वती बल्ड डोनेशन टीम दौसा उन सभी गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहती है,जिनके साथ कोई भी रक्तदान करने वाला नहीं होता। 


मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम के सक्रिय सदस्य कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। हमें रक्तदान कर अपने रक्त को दूसरों की रगों में बहने का मौका देना चाहिए। रक्त एक ऐसा द्रव्य है जिसे अन्य साधनों द्वारा निर्मित नहीं किया जा सकता। यह केवल मानव शरीर में ही निर्मित होता है। अतः हमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित की करना चाहिए।

                                                   - Report - Krishan kumar saini

हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments