भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त स्काउट (समन्वयन) ने उदयपुर मण्डल का अवलोकन कर कही ये बात

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

दयपुर (संस्कार न्यूज़) भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के नेशनल कमिश्नर (समन्वय) मनीष मेहता  द्वारा राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर मंडल एवं महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल,सिटी पेलेस, उदयपुर में संचालित स्काउट गाइड प्रवृति का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर संजय दत्ता प्रिंसिपल एम एम पी एस एवं स्टेट कमिश्नर स्काउट राजस्थान ने मण्डल की अर्जित उपलब्धियां एवं कोविड -19 स्काउट गाइड सर्विस की जानकारी प्रदान की। 

मण्डल मुख्यालय कार्यालय का अवलोकन सुरेंद्र कुमार पाण्डे  सी.ओ. स्काउट एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी वर्मा द्वारा करवाया गया। मण्डल मुख्यालय स्टाफ शमा सोलंकी,उपेश खत्री,वैशाली, तुलसी राम ओदिच्य ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।


इस अवसर पर उदयपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी,मण्डल स्टाफ सहित स्थानीय संघ उदयपुर, गिर्वा,गोगुंदा,के सचिव,सहायक सचिव, संयुक्त सचिव किरण पोखरा, वक्तावर सिंह देवडा़, जय कुमार गांधी,खेमराज मेघवाल,कुंज बिहारी मेनारिया,महेंद्र सिंह झाला,उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा के रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत,कल्पना धर्मावत,मनीषा दीक्षित, उषा शर्मा ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करते हुऐ कोविड -19 जन अनुशासन पखवाड़े में प्रदान की जा रही स्काउट गाइड सेवाओं की जानकारी दी। 

इस अवसर पर नेशनल कमिश्नर का मेवाड़ी परंपरानुसार मेवाडी़ पाग,इकलाई,एवं स्काउट गाइड संगठन का स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया गया।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री की विडियो कांफ़्रेंस में भारत स्काउट गाइड संगठन के जिला अधिकारियों ने किया प्रतिनिधित्व 

बाबू सिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों का सी.ओ स्काउट एवं गाइड द्वारा मण्डल परिक्षेत्र के अधीनस्थ समस्त जिलों की संख्यात्मक,गुणात्मक प्रगति, सामुदायिक सेवा प्रोजेक्ट, कोविड -19 सेवाओं से संबंधित रिकार्ड,विडियो क्लिप,फोटोग्राफ,

ई बुलेटिन का अवलोकन करवा कर मण्डल के भौतिक संसाधन, प्रशिक्षण केन्द्र, स्थानीय संघ, ग्रुप युनिट,मण्डल मुख्यालय भवन परिसर आदि का अवलोकन करवाया। 

नेशनल कमिश्नर मेहता ने उदयपुर मण्डल की उपलब्धियों एवं कोविड -19 सेवाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुऐ राज्य, एवं उदयपुर मण्डल के सभी पदाधिकारी,शिक्षा अधिकारी, आर्गेनाइजर,मानद कार्यकर्ताओं सहित कब, बुलबुल,स्काउट, गाइड, रोवर,रेंजर को धन्यवाद देते हुऐ बधाई दी।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments