कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

हम सब मिलकर ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन और वेंटीलेटर दिलाएं !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) शहर के बस स्टैंड पर स्थित नगर पालिका परिसर में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की ।

पूर्व विधायक सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद नेहरू जी भारत के पहले प्रधानमन्त्री बने। अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रजवाड़ों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस समय सबसे बडी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाना। उन्होंने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा निभाई । उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। 


चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरु की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी। 


इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानगराम लांबा, उपसरपंच मांगीलाल बलेसरा, पार्षद कन्हैयालाल गोयल सहित अन्य कार्यकर्ताओं पुष्पांजलि अर्पित की।


किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments