भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कल चौमूं में होंगे सामाजिक सरोकार के कार्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

हम सब मिलकर ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन और वेंटीलेटर दिलाएं !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) 30 मई 2021 को केंद्र में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूं के द्वारा सामाजिक सरोकार के कई कार्य किए जाएंगे |

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने बताया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष एनआर गोरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन ममता ब्लड बैंक, राधा स्वामी बाग, चौमूं में  किया जाएगा | महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुमन सैनी के नेतृत्व में वार्डों में फेस कवर वितरित किए जाएंगे| नगर पालिका पार्षद बाबूलाल यादव के द्वारा गौशाला में एक पिकअप चारे की भेजी जाएगी |

इसके अलावा पक्षियों के लिए परिंडे व उनके चुग्गे पानी की व्यवस्था करना, गायों को चारा डालना दवाई वितरण करना, स्वास्थ्य की जांच करवाना वृक्षारोपण करना, सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाना आदि कार्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किए जाएंगे |


sanskarnews.page @ powerd by "Sanskar Srijan" Hindi News Paper.

किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments