दिल्ली सरकार की तरह राजस्थान सरकार भी करें जनता की मदद

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

हम सब मिलकर ऑक्सीजन,बेड,इंजेक्शन और वेंटीलेटर दिलाएं !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

राजसमंद (संस्कार न्यूज़) आम आदमी पार्टी उदयपुर संभाग युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू लाल कीर राजसमंद ने कहा है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार जिस तरह से लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता की मदद कर रही है। उसी प्रकार प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को भी मदद करनी चाहिए।

कीर ने कहा है कि दिल्ली कि सरकार ने गरीब जनता को 2 महीने तक फ्री राशन देने की घोषणा की और ऑटो चालको को लॉकडाउन के दौरान 5000 रूपए की सहायता देने का ऐलान किया है। इसी तरह राज्य सरकार को इस covid-19 महामारी के समय आम जनता की मदद करनी चाहिए। लॉकडाउन के दौरान गरीबों को आर्थिक तंगी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments