गहलोत के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन सिंह गहलोत का आज जयपुर में हार्ट अटैक होने से निधन हो गया | इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रहे जर्नादन गहलोत के निधन से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई | सीएम अशोक गहलोत ने उनके निधन पर दुख जताया है | सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जनार्दन सिंह गहलोत का राजनीतिक क्षेत्र एवं खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान रहा | ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें | गहलोत बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में रहे थे |

जर्नादन सिंह गहलोत राजनीति के साथ-साथ बरसों से खेल जगत से भी जुड़े हुये थे | वे इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रहने के अलावा राजस्थान ओलम्पिक संघ के भी अध्यक्ष रह चुके थे | उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी पी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और गहलोत सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है |

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

जर्नादन सिंह गहलोत ने कांग्रेस पार्टी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था | गहलोत तीन बार करौली से और एक बार जयपुर से विधायक रहे थे | जनार्दन सिंह गहलोत के संजय गांधी से बेहद नजदीकी रिश्ते थे | वे कांग्रेस शासन में एक बार खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे | बाद में बीच में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था | बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान वे राजस्थान भंडारण निगम के अध्यक्ष भी रहे | लेकिन गत लोकसभा चुनाव से पूर्व वे वापस कांग्रेस में लौट आये थे | 5 अक्टूबर 1944 को जन्मे जनार्दन सिंह गहलोत का खेलों के प्रति काफी झुकाव था | वे राजनीति के साथ-साथ खेल जगत से भी लगातार जुड़े रहे थे |
30 साल तक भारतीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष रहे

जर्नादन सिंह गहलोत का खेलों में भी उल्लेखनीय योगदान रहा | वे आजीवन खेल संघों से जुड़ रहे | जर्नादन सिंह गहलोत इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रहने के साथ ही 30 साल तक तक भारतीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष रहे | वे भारतीय ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष व संघ के राजस्थान अध्यक्ष भी रहे | वे पहली बार 80 के दशक में राजस्थान ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष बने थे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments