हिंदुस्तान स्काउट्स द्वारा नो मास्क नो एंट्री थीम पर रंगोली का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार न्यूज़) हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के उदयपुर संभाग आयुक्त  प्रदीप मेघवाल ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय उदयपुर एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देश में संभाग मुख्यालय उदयपुर, जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में नो मास्क नो एंट्री थीम पर कार्य किया जा रहा है |

नो मास्क नो एंट्री की थीम पर डॉक्टर बीआर अंबेडकर सर्कल उदयपुर पर रंगोली का आयोजन किया गया रंगोली में स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने रंगों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली में विभिन्न तरह के संदेश देते हुए वैक्सीन जरूर लगवाएं का निवेदन किया |

इस शुभ अवसर पर अंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, एसबीआई मैनेजर पीएस खींची, एसबीआई कैसियर गोपाल गोटिया, पीडब्ल्यूडी से जेएन सुरेश चंद्र खटीक सामाजिक कार्यकर्ता दीपेश चौहान आदि उपस्थित रहे एवं स्काउट गाइड के कार्यों की सराहना की |

मेघवाल ने बताया कि जब से लॉकडाउन लगा है तब से लेकर आज दिनांक तक हिंदुस्तान स्काउट गाइड के द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं जन सामान्य को जागरूक किया जाता रहा है |

कार्यक्रम का संचालन रेंजर लीडर सीमा नागदा एवं कविता सागर के नेतृत्व में किया जा रहा है | जिसमें महाराणा प्रताप ओपन रोवर Crew, माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के रोवर शब्बीर अली विशाल पटेल, माधव वरिष्ठ संस्कृत उपाध्याय माध्यमिक विद्यालय एवं  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार  के  रोवर रेंजर स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments