सेवा को समर्पित होकर स्काउट गाइड जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहे - राज्यपाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन की ओर से संपूर्ण प्रदेश में कोविड -19 की दूसरी लहर के दौरान प्रदान की जा रही सेवाओं के परिपेक्ष में राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र नें विडियो कांफ़्रेंस के माध्यम से स्टेट चीफ कमिश्नर जे़सी महान्ति के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त अधिकारियों एवं आर्गेनाइजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड समर्पित होकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं। 

सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वेबीनार के माध्यम से स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारियों से रुबरु होते हुए संगठन के सदस्यों द्वारा प्रदत सभी सेवाओं का जायजा लिया। वेबीनार में प्रदेश के स्काउट गाइड अधिकारियों, मण्डल एवं जिले के अधिकारियों ने प्रतिनिधित्व करते हुऐ रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

राज्यपाल ने स्काउट गाइड शिक्षकों एवं युवाओं को जन अनुशासन पखवाड़ा में निरंतर आमजन के अंदर जागरुकता पैदा करनें, जन जागरण कार्यक्रम,अस्पतालों में रोगियों को मदद करने, होम आईशोलोशन हुए लोगों का भय दूर करनें एवं उन्हे स्वस्थ होने के लिए प्रोत्साहित करनें, सोश्यल डिस्टेंस, बिना काम घर से बाहर नही निकलने, बार बार साबुन से हाथ धोने आदि के लिए अपने आप को सुरक्षित रखते हुए बहुत ही अनुकरणीय सेवाएं दे रहे है। जिसके लिए संपूर्ण स्काउट गाइड संगठन सहित इसके प्रत्येक सदस्य बधाई के पात्र है। 

राज्यपाल नें कोरोना की इस जंग में  सभी स्काउट गाइड पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को जन जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आह्वान किया। 

स्काउट गाइड की श्रेष्ठतम सेवाओं के लिए राज्यपाल महोदय ने की चल वैजयंती शील्ड की घोषणा

राज्यपाल ने कोरोना काल में विशिष्ट सेवाऐं दे रहे प्रदेश के 7 मण्डल के करीब डेढ लाख स्काउट गाइड को कोरोना काल में सेवाओं के लिए  प्रोत्साहन स्वरुप चल वैजयंती शील्ड देनें की घोषणा की। उन्होने कहा कि श्रेष्ठ सेवाओं के लिए यह चल वैजयंती शील्ड उनके द्वारा प्रदान की जायेगी। 

वेबीनार में प्रदेश के स्टेट चीफ कमिश्नर जे सी महांन्ति, राज्य सचिव रविनंदन भनोत, राज्य संगठन आयुक्त गोपाराम माली, शकुंतला वैष्णव, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट बन्नालाल सहित 7 मण्डलो के सहायक राज्य संगठन आयुक्त सहित चयनित आर्गनाइजर्स ने भागीदारी की। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments