सनी लियोनी वापस लौटीं ......!!!

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार न्यूज़) देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक मामले सामने आए है। महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात समेत कई राज्यों में इस महामारी के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार काबू में नहीं आने पर राज्य सरकार ने 'वीकेंड लॉकडाउन' की घोषणा की है और इसके साथ ही कई सख्त पाबंदियां भी लगाई गई हैं।

वहीं इन सबके बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन के चलते अभिनेत्री सनी लियोनी को मजबूरी में शूटिंग से वापस अपने घर जाना पड़ा है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी है। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में वह हमेशा की तरह सुंदर दिख रही हैं। कूल शेड्स, मास्क और हैंडबैग उनके लुक को पूरा कर रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सनी लियोनी ने बताया है कि लॉकडाउन के चलते उन्हें मजूबरी में शूटिंग से वापस घर जाना पड़ा है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments