क्या होगा जब 5 अप्रैल को बृहस्पति बदलेंगे अपनी राशि

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) पंडित रविंद्र आचार्य अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ने बताया की बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021, सोमवार को रात्रि 24: 22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे | यद्यपि कुंभ राशि अभी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है, इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा | अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा|  बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुन. मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे , किंतु 20 नवंबर से 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे | इस राशि परिवर्तन का राशियों पर ये असर होगा |

मेष - 11 वे स्थान में बृहस्पति लाभ के योग बना रहा है वैसा व्यवसाय अथवा  नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उनके परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा |

वृष- दशम भाव में बृहस्पति का आगमन कार्य सिद्धि योग बनाता है समय-समय पर लाभ प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी धन लाभ के नए-नए स्रोत बनेंगे |

मिथुन- भाग्य भाव में बृहस्पति का आगमन बहुत अच्छा रहेगा धन लाभ लगातार होता रहेगा, किंतु खर्च की भी अधिकता रहेगी घर में मंगल कार्यों में व्यस्तता रहेगी |

कर्क- अष्टम भाव में बृहस्पति का आगमन शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल देने वाला है लाभ कम रहेगा देन दारी अधिक होने से मानसिक परेशानी हो सकती है क्रोध से बचें और लेन-देन से सावधानी बरतें |

सिंह- सप्तम भाव में बृहस्पति का आगमन शुभ रहेगा किंतु अनावश्यक चिंता एवं मानसिक तनाव बना रहेगा किसी मित्र के संपर्क में आकर नया कार्य करने का योग है पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे |

कन्या- छठे भाव में बृहस्पति धन लाभ करेंगे किंतु इस समय आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना है | परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है |अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें छोटी मोटी यात्रा का भी योग है |

तुला- तुला राशि वालों के लिए कुंभ के बृहस्पति सुख देने वाले हैं | आय के स्त्रोत निरंतर बने रहेंगे |कार्यकुशलता बढ़ेगी, संतान पक्ष से संतुष्ट रहेगी, राजनीतिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा, प्रतिष्ठा व एवं मान सम्मान के योग बन रहे है |

वृश्चिक- चतुर्थ भाव के कुंभ के बृहस्पति धन हानि करा सकता है| परिवार से वैचारिक मतभेद रहेगा, यद्यपि धन लाभ होता रहेगा किंतु अनावश्यक खर्च भी लगातार बने रहेंगे स्वास्थ्य का ध्यान रखें खर्चों पर कंट्रोल रखें

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए जन्म के बृहस्पति यद्यपि  अशुभ रहते हैं किंतु जितनी भागदौड़ एवं परीक्षण करेंगे उतना लाभ आपको होता रहेगा | अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि प्रथम भाव में बृहस्पति शारीरिक विकार दे सकते हैं |

मीन- मीन राशि वालों के लिए 12 वे भाव के बृहस्पति शुभ नहीं होते | अनावश्यक खर्च के साथ-साथ मिथ्या आरोप का भी योग बन सकता है ,इसलिए वाद-विवाद से बचें |

धनु- तृतीय स्थान में बृहस्पति का संचरण खुशियां लेकर आ रहा है | मित्रों से और शुभचिंतकों से लाभ होता रहेगा | भाइयों का सहयोग मिलेगा, कोई लंबित कार्य पूरा होने का योग है, किंतु क्रोध पर नियंत्रण रखें इससे आपको स्वास्थ्य हानि हो सकती है |

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ - अशुभ दोनों परिणाम देने वाला है | परिवार में मंगल कार्य होंगे व्यर्थ की चिंता ही बढ़ेगी | मानसिक परेशानी से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है |परिवार के वरिष्ठ जनों का  आशीर्वाद आपको मिलेगा |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments