TV एक्‍ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार न्यूज़) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक टीवी एक्ट्रेस ने चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है। अभिनेत्री के अनुसार शादी के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस की रिपोर्ट पर अब मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही ये पूरी घटना सामने आई। वहीं अब पुलिस इस केस पर अपनी जांच कर रही है। टीवी एक्‍ट्रेस ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का वादा करने के बाद कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक) और भारतीय दंड संहिता की 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।  

आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में ये मामला पहला नहीं है। इस तरह की खबरें पहले भी कई बार समाने आ चुकी हैं। जहां शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाने और दु​ष्कर्म जैसी बातें समने आईं हैं। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments