सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की समीक्षा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालसू (संस्कार न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महासभा जालसू तहसील कार्यकारिणी की बैठक श्री सीताराम जी मंदिर परिसर जालसू में,सिंबू दयाल  शर्मा  एवं मोहनलाल शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई |

बैठक में महासभा द्वारा 4 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह  की तैयारियों की समीक्षा की गई | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  पुरुषोत्तम शर्मा ने जालसू कार्यकारिणी पदाधिकारियों से समारोह की तैयारियों की जानकारी ली एवं समारोह के लिए विप्र बंधुओं से घर-घर जनसंपर्क करने का आग्रह करते हुए समारोह की रूपरेखा तैयार की |

जालसू तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा एवं संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने समारोह के लिए पदाधिकारियों को अब तक की तैयारियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग  जिम्मेदारी दी | सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जालसू पंचायत समिति परिक्षेत्र के विप्र समाज के जनप्रतिनिधियों एवं राजकीय सेवा में नवनियुक्त विप्र बंधुओं का अभिनंदन किया जाएगा |

इस अवसर पर राकेश मेहता , सरवन शर्मा, गिरिराज शर्मा ,मनोज कुमार शर्मा ,विष्णु कुमार शर्मा ,चंद्र प्रकाश शर्मा ,गिरधारीलाल शर्मा ,कन्हैया लाल शर्मा ,किशन लाल जोशी, विजय व्यास, सहित बड़ी संख्या में महासभा पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments