दांडी मार्च को अशोक गहलोत ने गांधीजी को याद कर दिखाई हरी झंडी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) नमक सत्याग्रह की आज 91वीं सालगिरह है | इस मौके पर जयपुर नागरिक मंच की ओर से जयपुर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च का आयोजन किया गया | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

गांधी भवन से गांधी सर्किल तक निकाले गए इस दांडी मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , मुख्य सचेतक महेश जोशी , परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास , विधायक कृष्णा पूनिया , पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल , विधायक संयम लोढ़ा , मंत्री ममता भूपेश , भंवरसिंह भाटी  समेत कई विधायक और मंत्री शामिल हुए |

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार के साथ ही पीएम मोदी पर हमला बोला है | गहलोत ने कृषि कानूनो लेकर सरकार की हठधर्मिता नहीं करने की सलाह दी है | कार्यक्रम में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि कानूनों पर अन्नदाता को नजरअंदाज कर रही है | केन्द्र सरकार को दमनकारी कृषि कानून वापस लेने चाहिए | सरकार को हठधर्मिता छोड़नी चाहिए | गहलोत ने कहा कि मोदी भी आज साबरमती से दांडी यात्रा शुरू कर रहे हैं | मुझे उम्मीद है कि गांधीजी को याद कर मोदी के अंतर्मन को यह झकझोरेगा और शाम तक वे फैसला करें तो खुशी होगी |

गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में डेमाक्रेसी को ढूंढना पड़ रहा है उसके सामने खतरे हैं, सारी एजेंसियां सरकार के शिकंजे में आ चुकीं | गहलोत ने कहा कि मोदी मोहन भागवत से सलाह कर लें, देश को एक रखना है अखंड रखना है तो सही रास्ते पर आ जाएं, वरना जनता सही रास्ते पर ला देगी |

सीएम ने कहा- किसान आंदोलन पर अमेरिका यूरोप के देश क्या-क्या कह रहे हैं | वह पढ़ेंगे तो आपकी आंखें खुल जाएंगी| मोदीजी दुनिया में घूम रहे हैं, लेकिन अब स्थिति उल्टी हो गई है | दुनिया के देशों में किसान आंदोलन को लेकर जो प्रतिक्रिया हो रही है, उम्मीद है विदेश मंत्री प्रधानमंत्री को सही सलाह देंगे |

गहलोत ने इस दौरान कोरोना को लेकर भी बात की ! उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं होनी चाहिए | महाराष्ट्र के 5 शहरों में लॉकडाउन लग चुका है | संख्या राजस्थान में भी बढ़ चुकी है | लोगों को चाहिए कि कोराना की जीती जंग हम हार नहीं जाएं | इसलिए सावधानी बरतें | लापरवाही हुई तो सख्ती से कदम उठाए जाएंगे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments