निर्भया स्क्वायड को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड वूमेन सेफ्टी कैटेगरी में राजस्थान पुलिस की जयपुर आयुक्तालय की निर्भया स्क्वायड को दिया गया है | अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने बताया कि आज दिल्ली में फिक्की के द्वारा smart policing एवं नवाचार के लिए  जो पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव  के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के नेतृत्व में कार्य कर रही है |

सुनीता मीणा 

फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) दिल्ली  के द्वारा 2016 से स्मार्ट पुलिसिंग व नवाचार एवं बेहतरीन पुलिसिंग के लिए यह अवार्ड दिए जाते हैं जिसमें  हर वर्ष हर राज्य से नॉमिनेशन भरे जाते हैं |

इस वर्ष 2020 में भी उक्त prestigious award हेतु सभी राज्यों ने अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी | यानी कि स्मार्ट पुलिसिंग एवं नवाचार की इस प्रतियोगिता में पूरे भारत देश के सभी राज्यों ने भाग लिया था | जिसमे महिला सुरक्षा कैटेगरी में राजस्थान पुलिस की निर्भया स्क्वाड ने बाजी मारी |

सभी  राज्यों ने निर्भया स्क्वायड के उत्कृष्ट कार्य की भूरी - भूरी प्रशंसा की एवं राजस्थान पुलिस के इस नवाचार की सराहना की है | राजस्थान पुलिस की तरफ से यह अवार्ड अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वायड सुनीता मीना ने प्राप्त किया है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments