सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पद चिन्हों पर चलने की ली शपथ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

सिकंदरा,दौसा (संस्कार न्यूज़) भागीरथ फुले सेना सेवा समिति,दौसा के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प-माला चढ़ाकर दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही माता सावित्री बाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि दी।


जिलाध्यक्ष हरकेश सैनी ने  माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान दिया। उन्होंने महिला शिक्षा, छुआछूत, बालविवाह, दहेज प्रथा जैसे अनेक कुरूतियों के लिए अपने पति  महात्मा ज्योतिबा राव फुले के साथ मिलकर संघर्ष किया और सफलता हासिल की।  

मंत्री  महेश भंडारी ने बताया कि  शिक्षा के क्षेत्र में माता सावित्रीबाई फुले का अतुलनीय योगदान है।  समाज उनका ऋण कभी नहीं चुका सकता।  सचिव हरिमोहन सैनी ने सभी से निवेदन किया कि हम सभी को माता सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पर चलकर समाज को नई दिशा प्रदान करनी चाहिए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने समाज में फैली कुरीतियों बुराइयों को मिटाने पर विचार विमर्श किया एवं अधिक से अधिक गरीब लोगों को सहायता दिलाने का संकल्प लिया।  

इस दौरान समिति के जिला अध्यक्ष हरकेश बिंदरवाड़ा , मंत्री महेश भंडारी , सह सचिव हरिमोहन सैनी, व्यवस्थापक पवन सैनी जादू आदि लोग उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments