विभिन्न मांगों को लेकर वन मंत्री व खंडेला विधायक को सौंपा ज्ञापन

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / जयपाल सिंह 

खंडेला (संस्कार न्यूज़) राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर वन मंत्री सुखराम बिश्नोई तथा खंडेला विधायक महादेव सिंह को ज्ञापन सौपें है। 

राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ के प्रदेश मंत्री नागेंद्र सिंह शेखावत महरौली ने वन विभाग के कार्मिकों की विभिन्न मांगो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे वर्षों से वन विभाग में कैटल गार्ड, बेलदार, पंप अटेंडेंट के पदों पर हजारों कर्मचारी राज्य में कार्यरत हैं। जिनमें राज्य सरकार ने कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए 663 कर्मचारियों को वरीयता को दरकिनार करते हुए उनकी पदोन्नति कर दी। अभी भी इन पदों पर कार्यरत 11 सौ कर्मचारी पदोन्नति की 30 साल से बाट जोह रहे हैं। इन कर्मचारियों को ना ही तो सरकार ने पदोन्नति प्रदान की और ना ही उनकी वेतन वृद्धि की गई।

क्या आपने पढ़ा -निया शर्मा का व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिखा ये अंदाज !!  

वन विभाग श्रमिक संघ राजस्थान के कार्मिकों ने इन मांगों को लेकर वन मंत्री सुखराम बिश्नोई तथा खंडेला विधायक महादेव सिंह को ज्ञापन प्रदान कर सरकार से इन मांगों पर अमल की जाने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष  हनुमान सहाय जाट, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम रूप गुर्जर, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह चौधरी सहित कार्मिको ने बताया कि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कार्मिकों का कहना है खंडेला विधायक  तथा वन मंत्री ने राज्य सरकार के समक्ष कर्मचारियों की मांगों को रखने का आश्वासन दिया है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments