अब चौमूं नगरपालिका में बिछेगा सड़कों का जाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमू (संस्कार न्यूज़) चोमू नगरपालिका क्षेत्र में बहुत सी जगह खस्ताहाल रास्ते बने हुए है | नगर पालिका क्षेत्र के जोनल प्लान में शामिल नहीं होने पर आम रास्तों पर सड़के नहीं बनने का प्रावधान था ,लेकिन पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के प्रयासों से अब नगर पालिका क्षेत्र के जोनल प्लान में शामिल नहीं होने वाले आम रास्तों पर भी सड़कें बनेंगी तथा गांव और ढाणियों की सड़कें मुख्य सड़कों से जुड़ेगी |

एनओसी जारी होने की खुशी में पार्षदों और आमजन द्वारा पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी का माला, साफा पहनाकर, मिठाई खिलाकर आभार जताया |

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा की चोमू के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी ,हमारा जितना प्रयास होगा किया जाएगा | इस दौरान चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने कहा कि चोमू को एक मॉडल कस्बा बनाने की तर्ज पर लगातार कार्य किया जाएगा | 

क्या आपने पढ़ा - पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने चौमूं में पानी की समस्या के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वायत शासन विभाग में सड़क बनाने की एनओसी जारी कर दी है | अब नगरपालिका के सभी 45 वार्डों में सड़के बन सकेंगी |

इस दौरान नगर पालिका वाइस चेयरमैन किरण शर्मा ,राजकुमार शर्मा,पार्षद सायर मल सैनी, रमेश चंद्र सैनी ,महेश यादव, सीताराम, इमामुद्दीन कुरेशी,हनुमान नटवाडिया, सीताराम जीतरवाल, आशीष यादव, शंकर लाल जांगिड़, महेश कुमार नायक, इमामुद्दीन कुरेशी, अनिल कुमार सैनी, रमेश चंद्र सैनी, कन्हैया लाल थावरिया, ओम प्रकाश यादव, अशोक रच्छौया, उत्तम गोठवाल, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र इंदौरा, गोपाल गुलिया, कालूराम सांखला, बाबू यादव, फूलचंद यादव, कल्याण डागर, रामेश्वर यादव, राम अवतार यादव, महेंद्र यादव, डॉ रमेश सैनी, मुकेश यादव, दिनेश बागड़ी, महेंद्र कुमावत, रामसहाय यादव, कानाराम सैनी, लाला बागड़ी, ताराचंद सैनी व राकेश इंदौरा सहित सैकड़ों कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments