श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के समापन के अंतिम चरण पर चौमूं नगर हुआ राममय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बनने जा रहे हैं श्रीरामजी के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे धन संग्रह के अभियान समापन की ओर पहुच चुका है। श्री रामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के लिए दो चरण में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया गया। 

प्रथम चरण में अधिक राशि देने वाले राम भक्तो के द्वारा रसीद की व्यवस्था के अनुसार निधि समर्पण किया गया तथा दूसरा चरण जिसमें 10 रुपए, 100 रूपए और 1000 रुपए के कूपन के द्वारा प्रत्येक घर तक संपर्क हो इसके लिए दूसरे चरण में कूपन द्वारा धन संग्रह किया गया। दोनों चरण में राम भक्तों द्वारा एक अद्भुत उत्साह देखा गया ओर राम भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर राम मंदिर के निर्माण के लिए अधिकतम राशि का समर्पण किया गया। 

अभियान के प्रचार प्रमुख दुष्यंत वशिष्ठ ने बताया कि अभियान के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल ही नगर के प्रमुख बाजार में संपर्क किया रहा है, ताकि जिन राम भक्तो का समर्पण नहीं हुआ है वो आज इस अंतिम चरण में श्री राम मंदिर के लिए अपना समर्पण दे सके। 

क्या आपने पढ़ा -निया शर्मा का व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिखा ये अंदाज !!  

इस संपर्क अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक डॉक्टर नरेंद्र सैनी, सांभर जिला कार्यवाह और अभियान के प्रमुख हरफूल घोसल्या, महेश सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत के बौद्धिक प्रमुख संजीव, प्रान्त प्रौढ़ प्रमुख बृजमोहन सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख श्रीराम, नगर कार्यवाह तेज प्रताप, रामरतन, अभियान के नगर प्रमुख एड्वोकेट प्रदीप शर्मा, गोविन्द झालानी, अमित अग्रवाल सहित अभियान से जुड़े सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments