भाजपा नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लाम्बा ने किया कार्यकारिणी विस्तार

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) आज विधायक कार्यालय रावण गेट चोमू पर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व चोमू विधायक  रामलाल शर्मा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के निर्देशानुसार भाजपा नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लाम्बा  ने अपनी  कार्यकारिणी की घोषणा की |

कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष रतनलाल रोलावण, रामरतन माली, सुरेंद्र बधाला,  बनवारीलाल आसीवाल,  बंशीधर डागर, राम प्रसाद यादव, कजोड़ मल शेरावत, कजोड़ मल गोरा , 3 महामंत्री लालचंद भोमाका, मदनलाल गोरा, राहुल बागड़ा, 8 मंत्री जगदीश प्रसाद गुलिया , लल्लूराम चोपड़ा, दिनेश सैनी ,रामदयाल यादव, कालूराम भोमाका, प्रभु दयाल यादव, नंदकिशोर यादव, मांगीलाल भोड़िया, 2 संगठन मंत्री कजोड़ मल चोपड़ा ,हनुमान यादव को नियुक्त किया |

क्या आपने पढ़ा -निया शर्मा का व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में दिखा ये अंदाज !! 

इस अवसर पर विधायक रामलाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया तथा पदाधिकारियों ने विधायक रामलाल शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लांबा तथा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया |

विधायक ने चोमू नगर मंडल किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पारित बिलों के बारे में बताया तथा उन्हें इन बिलों की सच्चाई जनता में जाकर बताने के लिए कहा व पार्टी को मजबूत करने के बारे में बताया | सभी पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प  लिया |

इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष रमेश टोड़ावता ,नगर मंडल उपाध्यक्ष महेश शेरावत, नगर मंडल महामंत्री रामस्वरूप नासना, मोहन लाल यादव, गजेंद्र यादव, श्रवण भोमाका ,चेतन सैनी संगठन मंत्री सहित कई  पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments