गांधीवादी नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. रतन लाल ताम्बी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / रामअवतार शर्मा

जयपुर (संस्कार न्यूज़) जयपुर एम. एल. ए. क्वार्टर मानसरोवर में गांधीवादी नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. रतन लाल ताम्बी (जहाजपुर) ‌ जयपुर उनके  निवास के  सामने पार्क में स्व.ताम्बी को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर कई सामाजिक संगठनों व राजनेताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आरंभ रामावतार शर्मा ओम शांति एवं वोटर्स पार्टी इन्टरनेशनल ने स्व. ताम्बी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक उद्बोधन व शांति पाठ से किया। 

श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश पारीक, राजस्थान किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दौलत राम सारण के पुत्र कृष्ण कुमार सारण, न्याय संघर्ष संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, द्रव्यवती नदी पीड़ित संघर्ष समिति व सचिवालय नगर पीड़ित संघर्ष समिति के संयोजक अशोक मेहता, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमेन अशोक सिंह, कर्नल सी. बी.शर्मा, राहुल गांधी ब्रिगेड (कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिखवाल, उर्मिला शर्मा जिला पार्षद जयपुर रोजगार विभाग के डायरेक्टर महेश शर्मा,राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद् भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार मसीह, चौमू प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामावतार शर्मा,न्याय संघर्ष संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय डी नागर,प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता अशोक शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष सांवत सिंह शेखावत,जानी मक्कड़ आदि ने अपने श्रद्धा सुमन शब्दों से गांधीवादी नेता स्व. ताम्बी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर एडवोकेट एस. जकावत अली,जी.सी.बंसल, भवानी सिंह, ईशान आरोड़ा, सुरेंद्र सिंघल, रिटायर्ड अधिकारी पी.डी.मोदी,सुरेंद्र सिंघल,राजेश गोयल सहित गणमान्य लोग व कई संगठनों के पदाधिकारीयों ने स्व.ताम्बी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments