विधायक रामलाल शर्मा की जगह अब जितेंद्र शर्मा होंगे जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भाजपा राजस्थान ने अपने दो जिला अध्यक्ष बदल दिया हैं | विधायक रामलाल शर्मा की जगह अब जितेंद्र शर्मा जयपुर जिलाध्यक्ष (देहात) और पंकज गुप्ता की जगह धर्मवीर पुजारी को  चूरू जिलाध्यक्ष बनाया गया है |

 विधायक रामलाल शर्मा- मुख्य प्रदेश प्रवक्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के निर्देशानुसार आज जिलाध्यक्ष और जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है | रामलाल शर्मा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पहले ही बनाया जा चुका है और पंकज गुप्ता के पास प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी है जबकि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत लागू है |

जीतेन्द्र शर्मा -अध्यक्ष ,जयपुर जिला देहात उत्तर 

इसके साथ ही राजसमंद जिला संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल, नागौर शहर जिला संगठन प्रभारी पुखराज पहाड़िया, सीकर जिला प्रभारी दिनेश धाभाई, चित्तौड़गढ़ जिला संगठन प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय को बनाया गया है |

गौरतलब है कि नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस द्वारा करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश डिजिटल मीडिया प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमावत ने अपने पद से इस्तीफा देकर सोशल मीडिया पर विधायक रामलाल शर्मा पर खुलकर गंभीर आरोप लगाए थे | पूर्व नगर पालिका चेयरमेन अर्चना कुमावत ने भी भाजपा पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था | डॉक्टर सतीश पूनिया से इस मामले में दखल देने की बात भी कही थी | आलाकमान ने कहीं यह मामला तो अपने संज्ञान में नहीं लिया !!!

लेकिन अभी भी विधायक रामलाल शर्मा के पास राजस्थान बीजेपी का मुख्य प्रदेश प्रवक्ता का पद है और लगातार सक्रिय नज़र आ रहे हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.

Post a Comment

0 Comments