कृषि बिल वापस लेने के लिये हुआ सद्बुद्धि यज्ञ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) चोमू स्थित नगर पालिका द्वार पर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग ,  सर्व समाज संगठन द्वारा किसान विरोधी बिल वापस लेने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया |

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संयोजक राजेंद्र सेन ने कहा की कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है और जरूरत पड़ी तो किसानों के लिए बॉर्डर पर भी जायेंगे |

इस सद्बुद्धि यज्ञ में चोमू नगरपालिका चेयरमैन विष्णु सैनी ,प्रदेश सचिव  सुमंत सिंह जगावत ,देहात जिला अध्यक्ष अमर चंद कुमावत ,चोमू ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सैनी ,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालाराम बलेसरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष छीतर मल ज लूथरिया, जिला महासचिव राजकुमार शर्मा, रोहित यादव ,चोमू नगरपालिका पार्षद आशीष यादव ,अशोक रच्छोईया, उत्तम गोठवाल ,महेंद्र लांबा ,महेश मीणा ,शायर सैनी ,कन्हैयालाल सांवरिया ,कालू कुरेशी ,जीएसएस तंवर , शंकर लाल यादव आदि सर्व समाज के लोगों ने इस सद्बुद्धि यज्ञ में आहुति दी एवं भगवान से प्रार्थना करी कि केंद्र सरकार कृषि विरोधी बिल वापस ले और अन्नदाता के साथ न्याय करें |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments