नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष ने विधायक रामलाल शर्मा का जताया आभार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) शहर के सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल चौमूं के नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लांबा ने नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर आभार प्रकट किया। 

इस अवसर पर विधायक रामलाल शर्मा ने नवनियुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लांबा को अपनी कार्यकारिणी बनाकर भाजपा को मजबूत करने के लिए कहा। नवनियुक्त अध्यक्ष गुलाब चंद लाम्बा ने भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कहा।

इस मौके पर निवर्तमान जयपुर जिला देहात (उत्तर) उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, महामंत्री बलदेव सिंह टांक, नगर उपाध्यक्ष राजेश चोपड़ा, पार्षद बाबूलाल यादव, संदीप शर्मा श्रवण सैनी, राहुल बागड़ा, पूर्व पार्षद कुंदन सिंह, नगर संगठन मंत्री चेतन सैनी, बूथ अध्यक्ष मदन गोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश मीणा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र गुलिया, सुरेश गरेड, बजरंग कुमावत, राजू गरेड सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments