पम्प चालक गोरधन राव गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित

  जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालोर (संस्कार न्यूज़) पम्प चालक गोरधन राव जलदाय विभाग जालोर, गांव (लेटा) को कोरोना महामारी में कोविड-19 सेन्टर लेटा में पेयजल व्यवस्था एवं पंचायतीराज आम चुनाव 2020 में पेयजल व्यवस्था में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा 72 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष मे सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया ।


 
गोरधन राव के जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने पर सभी जलदाय कार्मिको में खुशी की लहर हैं। गोरधन राव ने जिला प्रशासन एवं जलदाय विभाग खण्ड जालोर के आशीष द्विवेदी अधिशाषी अभियंता ,दिलीप कुमार गोपलानी सहायक अभियंता एवं तकनीकी सहायक, गजेंद्र सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अनिल कुमार सहायक प्रशासनिक अधिकारी, प्रवीण माथुर सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं समस्त जलदाय विभाग जालोर के स्टाफ गण को धन्यवाद दिया। एवं समस्त स्टाप गण ने गोरधन राव को बहुत- बहुत बधाई दी। 

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर के जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने गोरधन राव की प्रसन्नता करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी है। यह जानकारी राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला जालोर के जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने दी ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments