राष्ट्रीय कवि चौपाल की 39 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार न्यूज़) राष्ट्रीय कवि चौपाल दौसा के तत्वावधान में 39 वीं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन बजरंग मैदान,दौसा में हुआ। काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि जैयन कुमार सैनी (जिलाध्यक्ष भष्टाचार निरोधक एवं जन कल्याणकारी संस्था) व  अध्यक्षता हरकेश सैनी (जिला अध्यक्ष भागीरथ फूले सेना सेवा समिति, दौसा) ने की। 

संस्था की ओर से मुख्य अतिथि महोदय को अभिनंदन पत्र एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।  सम्मान की अगली कड़ी में में कड़ी में में कवि मुकेश कुमार शर्मा, लालसोट को "राष्ट्रीय कवि चौपाल सम्मान" व "स्वर्ण पदक" से सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ,रानू गोठवाल ने सरस्वती वंदना के साथ की। 

काव्य गोष्ठी में मुकेश कुमार शर्मा ने- जो कल तलक थे पास वो दूर हो गए.......।

नरेश रतन चौहान ने - ए मेरे देश तुझ पर जान कुर्बान मेरी.......।

कवि कृष्ण कुमार सैनी ने- आस्तीन के सांपों का जब तक मरण नहीं होगा.......।

कवि विनोद गौड़ ने- क्या लिखूं तुम बिन मेरे शब्दों का सिंगार अधूरा है.....।

कवि सलमान सिकंदराबादी ने-काले आदमी पर हास्य कविता सुनाई.....।

वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र यादव आजाद ने- इज्जत खोकर धन कमाया है, यह कैसा परवेश?.....।

कवि बुद्धि प्रकाश महावर मन ने- बेटी तो जीवन का गहना है.....।

गजलकारा रानू गोठवाल ने- आओ फिर मतदान पर चर्चा कर ले हम......।

मनोहर लाल शर्मा ने- नववर्ष पर सम्मान करें शर्मा सबका.....।

वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पेंद्र शर्मा ने - साहित्य पर अपने विचार रखे और और काव्य गोष्ठी के के नवाचार का प्रयोग करने हेतु अपने सुझाव दिए....। साहित्यकार शिवचरण भंडाना ने- लाडो मुंह पर बांध दुपट्टा फर्राटे सी जाती है....कविता सुनाई।

काव्य गोष्ठी में विमल पांडे, जैयन कुमार सैनी, हरकेश सैनी, रामजीलाल पलदार, किशन लाल सैनी सहित अनेक साहित्य प्रेमी मौजूद थे।  जिला अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने सभी साहित्यकार बंधुओं का आभार प्रकट किया।  वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र यादव ने काव्य गोष्ठी को दौसा जिले से बाहर किसी अच्छे धार्मिक स्थल पर करने का सुझाव भी दिया। काव्य गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार शिवचरण भंडाना ने किया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments