राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड नें राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर राजस्थान प्रदेश संगठन को किया गौरवान्वित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड ने राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2019-20 की विभिन्न गतिविधियों में 8 शील्ड प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 



सुरेंद्र कुमार पांडे सी ओ स्काउट मंडल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान की इस उपलब्धि का श्रेय स्काउट गाइड संगठन प्रदेश संगठन के स्टेट चीफ कमिश्नर जे.सी.महांति ने विधालय स्तर से लेकर,स्थानीय संघ, जिला मुख्यालयों,मण्डल मुख्यालयों के अधिनस्थ संचालित राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के कब, बुलबुल,स्काउट्स, गाइड्स, रोवर,रेंजर,स्काउटर,गाइडर,रोवर रेंजर लीडर,संस्था प्रधानों तथा सचिव स्थानीय संघो, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सहित तमाम शिक्षा अधिकारियों,सी.ओ. स्काउट एवं गाइड एवं कार्मिकों, मीडिया एवं जिला प्रशासन आदि की मेहनत को बताया। 



मण्डल चीफ कमिश्नर स्काउट जितेंद्र कुमार उपाध्याय एवं आयुक्त जनजाति विभाग उदयपुर  के अनुसार वेबिनार के माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय परिषद के वार्षिक अधिवेशन में सभी राज्यों के किये गये वर्ष पर्यत कार्यो की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुऐ भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड को गतिविधियों में गुणात्मक व संख्यात्मक बढ़ोतरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संपूर्ण  भारत  में सर्वाधिक 8 पुरस्कार मिले। गणना बढोतरी में राजस्थान स्काउट व कब विभागों में प्रथम रहा। जबकि गाइड, रोवर, बुलबुल,रेंजर विभाग में द्वितीय स्थान पर  रहा। 

डिवीजन चीफ कमिश्नर स्काउट जितेंद्र कुमार उपाध्याय, मण्डल मण्डल कमिश्नर स्काउट एवं संयुक्त निदेशक शिक्षा शिवजी गौड़,मण्डल सचिव सुरेश चंद्र खटीक,मण्डल कोषाध्यक्ष पंकज जानी,सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट बाबू सिंह राजपुरोहित,सी.ओ. स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे एवं विजय लक्ष्मी वर्मा सी ओ गाइड मण्डल  उदयपुर ने सभी स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों को इस गौरवमयी ओर ऐतिहसिक उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई दी। 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments