भाजपा राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का चौमूं आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह का राजस्थान में प्रथम बार आगमन पर जयपुर से सालासर बालाजी जाते समय चौमूं नगरपालिका के बाहर भाजपा जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिलाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह को माला, साफा पहनाते हुए तलवार भेंट की गई। विधायक रामलाल शर्मा ने राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से संगठन को मजबूत बनाने में सदैव तत्पर रहेगा।


 इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, जयपुर जिला देहात उत्तर उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधु राम गुर्जर, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, महेंद्र यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नंछुराम गोरा, योगेश यादव, प्रकाश हटवाल, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, पूर्व सरपंच बलवीर शर्मा, पार्षद सुनीता सैनी, घासीराम कोठोत्या, रामवतार अग्रवाल, अभिजीत बराला, अर्जुन यादव, बाबू बागड़ा, अनिल कुमावत, लालाराम यादव, रामेश्वर बिरानिया,अभिषेक सोरेला, महेश सेरावत, राहुल शर्मा, गुलाब लाम्बा, राजेन्द्र गुलिया, राजू गोरा, चेतन कुमार सैनी, मदन गोरा, कुन्दन सिंह शेखावत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments