राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) चौमूं में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा मोर्चा  प्रदेशाध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी ,पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री छुट्टन यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश घोसल्या ने नगरपालिका चुनाव में अपना संकल्प पत्र जारी किया है |



महामंत्री छुट्टन यादव ने बताया की नगर पालिका क्षेत्र की सबसे बड़ी पानी की समस्या है | वर्तमान परिदृश्य में पानी की समस्या को लेकर चौमू नगरपालिका क्षेत्र को बीसलपुर परियोजना से जोड़ना आवश्यक है | हमारी प्राथमिकता नगर पालिका क्षेत्र को बीसलपुर परियोजना से जोड़कर जनजीवन सुरक्षित करना है |

नगर पालिका  मैं स्थित राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय मैं मरीजों के लाभ के लिए घोषित ट्रोमा  सेंटर की सुविधा को चालू करवा कर मरीजों को लाभ पहुंचाना | सीवरेज लाइन डालकर नगर पालिका को स्वच्छ बनाना | नगर पालिका में अस्थाई रूप से थड़ी ठेले के लिए लिए  स्थाई रूप से उचित स्थान पर प्रबंधन |



 नगर पालिका क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों का नियमन करवाकर नगर पालिका व जेडीए के पट्टे उपलब्ध करवाना |युवाओं के रोजगार हेतु नगर पालिका में केरियर काउंसलिंग एवं सेवा केंद्र बनवाना |

गरीब परिवारों के लिए मंगल भवन (शादी व अन्य मांगलिक कार्यों हेतु) का निर्माण करवाना | टैक्सी यूनियन संस्था के कार्यालय के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाना |



नगरपालिका के सभी वार्ड में सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाना | विधवा, परित्यक्ता व आर्थिक रूप से पिछड़े जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाना | आवारा पशुओं से नगरपालिका क्षेत्र को मुक्त करवाना | जरूरतमंद परिवारों को राशन डीलर से निर्धारित समय पर सुचारू रूप से राशन उपलब्ध करवाना | नगर पालिका परकोटे को  स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सौंदर्यीकरण | मुक्तिधाम को सुव्यवस्थित एवं सुविधा युक्त बनाना | नगरपालिका कर्मचारियों के कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर 50 लाख  की अनुकंपा राशि व परिवार के एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध करवाना | पार्किंग प्रोजेक्ट का निर्माण कर जाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाना प्रमुख कार्य रहेंगे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments