चेयरमैन पार्षदों की सहमति से ही बनेगा - पूर्व विधायक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

चौमूं  (संस्कार न्यूज़ ) पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने प्रेस वार्ता  में बताया कि चौमूं में भाजपा सिर्फ अपने विकास के लिए चुनाव लड़ रही है | चौमूं की जनता को बर्गलाकर बनाकर सिर्फ विकास के नाम पर वोट लिया जा रहा है।


 

36 करोड़ की पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद भी व अतिरिक्त 5 नई पानी की टंकी बनाने के बाद भी चौमूं की जनता को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है | वह भी ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट ही दी जा रही है। जो चौमूं की जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा है।



भाजपा के नेता चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं! बाद में उन वादों को जुमला बताकर जनता का भरोसा तोड़ते हैं। 

कांग्रेस पार्टी काम करने में विश्वास रखती है। भाजपा धर्म, जाति, देश भक्ति, पाकिस्तान के नाम पर भाई - भाई लड़ाने के काम कर रही है। अगर नगरपालिका में कांग्रेस पार्टी को बहुमत प्राप्त होता है तो चेयरमैन पार्षदों की सहमति से ही बनाया जाएगा।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments