चितोड़गढ़ सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी राजसमंद पहुंचे

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी /जयंतिलाल /रंजिता सुथार 

राजसमंद (संस्कार न्यूज़ ) चित्तौडगढ सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी राजसमंद पंहुचे | इस मौके पर उन्होने भाजपा जिला कार्यालय पर कृषि बिल को लेकर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।


 

राजसमंद पंहुचने पर पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक,भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संगीता चौहान,पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका सहित भाजपा पदाधिकारीयों ने जोशी का इकलाई ओढाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। 



पत्रकारों से बातचीत मे उन्होने कहा कि 70 सालों के इंतजार के बाद मोदी सरकार इस बिल को लेकर आयी है जो किसानों के हित मे है। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने भी इस बिल को लाने की घोषणा की थी। लेकिन आज वही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। जबकि किसानों के आन्दोलन को बाहरी और विरोधी तत्व हवा दे रहे है जो देश मे अराजकता फैलाना चाहते है। ये किसान नही है लेकिन किसानों का मुखौटा पहनकर विरोध फैला रहे है और वार्ता के लिये किसानों और सरकार को आमने सामने नही आने दे रहे है। इस बिल मे साफ लिखा है कि किसान की फसलों का सौदा होगा किसान के खेत का नही। जबकि ऐसे कई मुद्दो पर किसानों को भडकाया जा रहा है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments