कृति सेनन ने फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार न्यूज़ ) कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। इसका असर अब सबसे ज्यादा फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है। कई बॉलीवुड सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में खबरें आईं कि अभिनेत्री कृति सेनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब कृति ने खुद भी इस बात की पुष्टि करते हुए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।



कृति सेनन राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी फिल्म की चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग से लौटने के बाद कृति मुंबई में कृति का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कृति ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए अब अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है।

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में कृति ने लिखा, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। यहां बिल्कुल परेशान होने की बात नहीं है। मैं एकदम अच्छा महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को डॉक्टर और बीएमसी की सलाह पर क्वारंटीन कर लिया है।'



कृति आगे लिखी हैं, 'मैं जल्द ही ठीक होने के बाद काम पर वापसी करूंगी, तब तक के लिए मैं आप सभी की विशेज को पढ़ रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह काम भी कर रही हैं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें, महामारी अभी तक गई नहीं है।' कृति के इस पोस्ट पर सभी कमेंट कर उनके जल्द टीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अभिनेता वरुण धवन और नीतू कपूर भी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वरुण और नीतू दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की थी। नीतू कपूर ने अपना कोविड टेस्ट करवाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। तो वहीं वरुण ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



Post a Comment

0 Comments