लॉटरी निकलते ही सोशल मीडिया पर चमकने लगे चेहरे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) जयपुर जिले की चोमू नगरपालिका मे  वार्डों की आरक्षण लॉटरी का निर्धारण होने के साथ ही निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है | नगर पालिका में पार्षद चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई है |


 

वार्डों का आरक्षण निर्धारण होने के बाद नगर पालिका चुनाव का इंतजार कर रहे कुछ प्रत्याशियों के चेहरों पर खुशी झलकी तो कुछ का  मुंह लटक गया | सोशल मीडिया पर पार्षद बनने के लिए नए - नए चेहरे चमकने लगे हैं | देखना है किस की किस्मत जोर खाती है |

 

चोमू नगरपालिका में परिसीमन के बाद कुल 45 वार्ड हैं | जिनमें सामान्य वार्ड 1,2,4, 6, 9, 11, 12, 13, 16, 19 ,20, 22 ,23, 24, 25, 33, 35, 36, 41, 43, 44 | सामान्य महिला वार्ड 5, 12, 26, 27, 28, 31, 34, 40, 42 | ओबीसी वार्ड 10, 14, 18, 21, 29, 32 | ओबीसी महिला वार्ड 3, 8, 17, 45 | अनुसूचित जाति वार्ड 30, 37, 38 | अनुसूचित जनजाति महिला वार्ड 39, अनुसूचित जनजाति वार्ड 7 हैं |

 

गौरतलब है कि चोमू नगरपालिका में अब तक कांग्रेस और बीजेपी का बोर्ड ही बनता आया है लेकिन अबकी बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के  भी शामिल होने की पूरी संभावना है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.



Post a Comment

0 Comments